{"_id":"6894e5ac5fd950bcfa054256","slug":"the-totalization-of-jakh-deity-was-done-rudraprayag-news-c-5-1-drn1019-758188-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: जाख देवता का सकलीकरण महायज्ञ हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: जाख देवता का सकलीकरण महायज्ञ हुआ
Thu, 07 Aug 2025 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊखीमठ। मद्महेश्वर घाटी के गडगू गांव से तीन किमी दूर जाख देवता के मंदिर में पांच दिवसीय सकलीकरण यज्ञ पूजा-अर्चना और यज्ञ अनुष्ठान के साथ संपन्न हो गया। भक्तों ने अराध्य का आशीर्वाद प्राप्त किया। बृहस्पतिवार को गडगू गांव के कुलपुरोहित कलाधर सेमवाल और विनोद जमलोकी की मौजूदगी में पुजारी शिव प्रसाद सेमवाल व अखिलेश सेमवाल ने जाख देवता की पूजा-अर्चना की। इस मौके पर जाख देवता पश्वा केशर सिंह राणा पर अवतरित हुए और भक्तों को आशीर्वाद दिया। इसी दौरान हरीश पंवार पर भी चामुंडा देवी भी अवतरित हुईं। इसके बाद पुजारियों ने यज्ञकुंड में पूर्णाहुति के साथ अनुष्ठान का समापन किया। इस माैके पर निर्वाचित ग्राम प्रधान सरिता ने बताया कि पांच दिवसीय अनुष्ठान 3 अगस्त से शुरू हुआ था। इस मौके पर सरपंच दीपक राणा, नवयुवक मंगल दल अध्यक्ष आदित्य नेगी, महिला मंगल दल अध्यक्ष प्रियंका राणा, सामाजिक कार्यकर्ता खुशाल सिंह नेगी, विनोद राणा, संगीता नेगी, लक्ष्मण राणा, जाख देवता मंदिर समिति के अध्यक्ष दरवान सिंह नेगी, अव्वल सिंह, कुंवर सिंह राणा आदि मौजूद थे। संवाद