फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The team again stopped the marriage of two minor daughters

Rudraprayag News: टीम ने फिर रुकवाया दो नाबालिग बेटियों का विवाह

Sat, 22 Feb 2025 07:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sat, 22 Feb 2025 07:25 PM IST
विज्ञापन
The team again stopped the marriage of two minor daughters
चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम ने परिजनों से की बात, दी चेतावनी
विज्ञापन

आगामी मार्च और अप्रैल महा में होना था दोनों का विवाह, उम्र 15 और 16 साल
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने जिले में दो जगहों पर प्रस्तावित दो नाबालिग बेटियों का विवाह रुकवाया। इस दौरान परिजनों से बात की गई और उन्हें चेतावनी दी गई कि अगर बेटियों का विवाह बालिग होने से पहले किया गया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही राजस्व उप निरीक्षक और निवर्तमान ग्राम प्रधान को निर्देश भी दिए गए।
शनिवार को चाइल्ड हेल्प लाइन टीम को सूचना मिली कि जखोली ब्लॉक के एक दूरस्थ गांव में अभिभावक अपनी नाबालिग बेटी का विवाह तय कर चुके हैं। बालिका के स्कूल में संपर्क किया तो पता चला उसकी उम्र 15 वर्ष है। इस पर टीम मौके पर पहुंची और बालिका के माता-पिता को समझाया और सख्त हिदायत भी दी गई। साथ ही राजस्व उप निरीक्षक और निवर्तमान ग्राम प्रधान को परिजनों के बारे में नियमित जानकारी देने को कहा। दूसरी तरफ जिला मुख्यालय से लगे एक गांव में शिक्षित परिवार की ओर से भी अपनी नाबालिग का विवाह तय करने की शिकायत टीम को मिली। चाइल्ड हेल्प लाइन टीम ने संबंधित परिजनों से संपर्क कर उन्हें कार्यालय में बुलाया। इसके बाद नाबालिग का बालिग होने तक विवाह नहीं करने की सलाह दी। बालिका की सही उम्र साढ़े सोलह वर्ष मिली। चाइल्ड हेल्प लाइन टीम के जिला समन्वयक अरविंद सिंह और वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी रंजना गैरोला भट्ट ने बताया कि दोनों नाबालिगों की उम्र 15 व साढ़े 16 वर्ष थी।
विज्ञापन


अब तक नौ की शादी रुकवाई
बीते दो माह में जिले के जखोली, ऊखीमठ और अगस्त्यमुनि ब्लॉक के अलग-अलग गांवों में अब तक 12 नाबालिग बालिकाओं की शादी रुकवाई जा चुकी है। नाबालिग का विवाह तय करने के कारणों के बारे में परिजनों की काउंसलिंग भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed