{"_id":"6964f1d039a26efb3e01fcd6","slug":"the-students-enthralled-the-audience-with-their-folk-dance-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-116449-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: छात्रों ने लोकनृत्य ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: छात्रों ने लोकनृत्य ने मोहा मन
Mon, 12 Jan 2026 06:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Mon, 12 Jan 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। थाती बड़मा के दिगधार में आयोजित तीन दिवसीय बडमा महोत्सव के दूसरे दिन स्कूली छात्रों ने स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद छात्रों एवं महिला मंगल दलों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। राइंका सिद्धसौड़, जूहा तिमली, राइंका तिमली, जउमा दिगधार के छात्रों ने लोकनृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया वहीं महिला मंगल दल जखोली, नौगांव, किरोडा तल्ला, डोबलिया ने लोकगीतों एवं लोकनृत्य की प्रस्तुतियों ने समां बांधा। इसमें खेलौ झुमलों राजस्थानी आकर्षण का केंद्र रहा।
महोत्सव में स्थानीय कलाकार मंजू नौटियाल एवं नरेंद्र आर्य ने गीतों की प्रस्तुति दी। मेले में पहुंचे मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि मेले हमारी विरासत हैं और इनको जीवित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने मातृशक्ति को अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए आगे आने की अपील की। कहा कि अंकिता भंडारी प्रकरण में न्याय की लड़ाई को लेकर अब कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी। इस दौरान मेलाध्यक्ष विशम्बर रावत, कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व विधायक मनोज रावत, विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लाॅक प्रमुख प्रदीप थपलियाल, वरिष्ठ कांग्रेसी वीरेंद्र बुटोला, ब्लाॅक प्रमुख जखोली विनीता चमोली, जिपंस निर्मला बुहुगणा, पूर्व क्षेपंस जसपाल लाल आदि उपस्थित थे। संवाद