फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The start of Char Dham Yatra is like a festival for the state: CM

चारधाम यात्रा का शुभारंभ राज्य के लिए उत्सव जैसा : सीएम

Fri, 02 May 2025 05:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Fri, 02 May 2025 05:27 PM IST
विज्ञापन
The start of Char Dham Yatra is like a festival for the state: CM
शुक्रवार को केदारनाथ में बाबा केदार के भक्तों से मिलते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर ​सिंह धामी। सूचना
कहा, आत्मीयता और सेवा भाव से करें अतिथियों का स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। कहा कि देवभूमि के साथ ही संपूर्ण देश को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रतीक्षा रहती है। यह धाम भारतवर्ष की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक के साथ सनातन धर्मावलंबियों की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा का शुभारंभ राज्य के लिए उत्सव जैसा है।
शुक्रवार को बाबा केदार के कपाट खुलने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा केदार के दर्शनों के लिए प्रतिवर्ष श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हो रहा है। राज्य सरकार चारधाम यात्रा को व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। यह हम सभी प्रदेशवासियों का कर्तव्य है कि हम अतिथियों का स्वागत आत्मीयता और सेवा भाव से करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा केदार के भक्त हैं। जून 2013 की आपदा के बाद प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केदारनाथ का पुनर्निर्माण कार्य शुरू किया गया जो निरंतर चल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में केदारनाथ परिसर का भव्य निर्माण हो पाया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के माध्यम से केदारनाथ सहित उत्तराखंड चारधाम यात्रा को और अधिक आयाम मिलेगा।
विज्ञापन



ठंड के बावजूद भक्तों का उल्लास रहा चरम पर
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ के कपाटोद्घाटन के साक्षी बनने के लिए भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। बृहस्पतिवार को मध्य रात्रि के बाद से यात्री मंदिर परिसर में जुटने लगे थे और शुक्रवार सुबह तक पूरा मंदिर परिसर भक्तों से भर चुका था। केदारपुरी बाबा के जयकारों, डोल, डमरू की आवाज से गूंजती रही। ठंड के बावजूद भक्तों का उल्लास अपने चरम पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 5 बजे केदारनाथ मंदिर में भक्तों की भीड़ जुट चुकी थी। मंदिर के ऊपरी तरफ वाले आवासीय भवनों के छत और बरामदे भी खचाखच भरे थे। सुबह 7 बजे जैसे ही केदारनाथ मंदिर के कपाट खोले गए पूरा मंदिर परिसर बाबा केदार के जयकारों से गूंज उठी। कपाटोद्घाटन के साक्षी बनने के लिए उत्तराखंड सहित दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक सहित अन्य प्रांतों से श्रद्धालु पहुंचे थे। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि केदारनाथ पहुंच रहे प्रत्येक श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शन करे, इसके लिए समुचित व्यवस्था की जा रही है।


टोकन व्यवस्था शुरू
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही दर्शन के लिए टोकन व्यवस्था शुरू कर दी गई है। पुलिस के जवान यात्रियों को टोकन वितरित कर मंदिर में भेज रहे हैं। भीड़ प्रबंधन के लिए यह व्यवस्था की गई है जिसे पुलिस और पर्यटन विभाग की ओर से संचालित किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि टोकन वितरण के लिए दस काउंटर बनाए गए हैं। साथ ही टोकन नंबर स्क्रीन पर जारी किए जा रहे हैं। भक्तों को घंटों लाइन में न लगना पड़े इसके लिए टोकन की व्यवस्था की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed