फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The role of young voters will be important

युवा मतदाताओं की भूमिका होगी अहम

Mon, 17 Jan 2022 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
The role of young voters will be important
विधानसभा चुनाव में जनपद की रुद्रप्रयाग और केदारनाथ विधानसभा सीट पर कुल 192724 मतदाता 363 मतदान केंद्रों पर मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दोनों सीटों पर 18 से 39 वर्ष के बीच 96476 मतदाता हैं। इनमें 4699 नए वोटर हैं, जिनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
विज्ञापन

वर्ष 2011 की जनगणना के हिसाब से जिले की आबादी लगभग ढाई लाख है, जिसमें 79 फीसदी आबादी को मतदान का अधिकार है। इस बार चुनाव में जिले में 192724 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसमें रुद्रप्रयाग विस में 103251 और केदारनाथ विस में 89473 वोटर हैं। इन दोनों विस में इस बार क्रमश:2443 व 2256 मतदाता पहली बार वोट का उपयोग करेंगे। इसके अलावा 20 से 29 वर्ष के 41162 व 30 से 39 वर्ष के 50615 मतदाताओं की भूमिका भी विधायक चुनने में अहम होगी। जिले में 40 से 49 वर्ष के 37752, 50 से 59 वर्ष के 260050 60 से 69 वर्ष के 18093, 70 से 79 वर्ष के 10334, 80 से 89 वर्ष के 3637 और 90 से 99 वर्ष के 446 मतदाता पंजीकृत हैं। निर्वाचन आयोग ने 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदताओं के लिए इस बार घर से ही वोट देने की व्यवस्था भी की है।
विज्ञापन

जिले में शतायु वाले 9 मतदाता
रुद्रप्रयाग। आगामी विस चुनाव में जिले में शतायु वाले 9 मतदाता भी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसमें केदारनाथ विस में 4 व रुद्रप्रयाग विस में 5 मतदाता पंजीकृत हैं। नोडल अधिकारी योगेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि इन सभी मतदाताओं के बारे में जरूरी जानकारी प्राप्त कर ली गई है। इन वोटर में बीना गांव की गौरा देवी (104), गैड गांव की चंद्रा देवी (101), बडासू की हीरा देवी (100), बष्टी की बचनदेवी (100), नगरासू की जौसी देवी (100) आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed