फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The rear tire of the bus went off the road, a big accident averted

गौरीकुंड हाईवे पर बस का पिछला टायर सड़क से बाहर निकला, बड़ा हादसा टला

Sat, 24 Oct 2020 08:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 08:17 PM IST
विज्ञापन
The rear tire of the bus went off the road, a big accident averted
ऑलवेदर रोड परियोजना में निर्माणधाीन रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर सीतापुर के समीप बड़ा हादसा टल गया। कार्यदायी संस्था द्वारा किए जा रहे आधे-अधूर कार्य के कारण एक बस का पिछला टायर सड़क से बाहर निकल गया। चालक ने ब्रेक लगा दिया, जिससे बड़ी घटना टल गई।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को कार्यदायी संस्था द्वारा सीतापुर के समीप राजमार्ग चौड़ीकरण के लिए कटिंग की जा रही थी। इस दौरान पहाड़ी को तोड़ने के लिए विस्फोटक का उपयोग किया गया, जिससे भारी मलबा सड़क पर आ गिरा और नीचे की तरफ भी सड़क का पुश्ता टूटा पड़ा था। इसी दौरान गौरीकुंड जा रही बस का पिछला टायर टूटे पुश्ते के कारण सड़क से बाहर आ गया, लेकिन चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया और बड़ा हादसा टल गया। ईई जितेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कार्यदायी संस्था को मानकों के तहत कार्य करने को कहा गया है। साथ ही किसी भी स्थिति में विस्फोट का प्रयोग न करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed