{"_id":"6aa28ec24e69eb465e0be40b","slug":"the-prosecution-department-presented-books-as-part-of-the-campaign-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-120807-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: अभियोजन विभाग ने अभियान के तहत भेंट कीं पुस्तकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: अभियोजन विभाग ने अभियान के तहत भेंट कीं पुस्तकें
Thu, 10 Sep 2026 04:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Thu, 10 Sep 2026 04:34 PM IST
विज्ञापन
फोटो
रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल पर जिले में चलाए जा रहे एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं अभियान में जनपदीय अभियोजन विभाग की ओर से विभिन्न विषयों से संबंधित पुस्तकें भेंट की गईं। सहायक निदेशक अभियोजन ऋचा कोटियाल के साथ सहायक लोक अभियोजक प्रमोद आर्य, नामिका अधिवक्ता अरविंद पुरोहित और अन्य कार्मिकों ने सामान्य ज्ञान, हिंदी व्याकरण एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित पुस्तकें प्रदान कीं।
अभियोजन विभाग के प्रतिनिधियों ने कहा कि पुस्तकों का दान ज्ञान के प्रसार का प्रभावी माध्यम है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और युवाओं के लिए ये पुस्तकें उपयोगी साबित होंगी। जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान के माध्यम से जरूरतमंद विद्यार्थियों तक उपयोगी अध्ययन सामग्री पहुंचाने के साथ पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद