{"_id":"570e47034f1c1b94494a6ad4","slug":"the-presentation-of-the-songs-based-on-folk-culture-cliff","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशन ने दी लोकसंस्कृति पर आधारित गीतों की प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशन ने दी लोकसंस्कृति पर आधारित गीतों की प्रस्तुति
ब्यूरो/अमर उजाला, तिलवाड़ा
Updated Wed, 13 Apr 2016 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैशाखी पर्व की पूर्व संध्या पर ग्राम पंचायत सुमाड़ी के सूर्याप्रयाग में एक दिवसीय सूर्याप्रयाग पर्यटन विकास मेले में लोक गायक किशन महिपाल ने लोक संस्कृति पर आधारित गीतों की प्रस्तुतियां दी। वहीं स्कूली बच्चों ने भी कई रोचक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी।
मेले का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा ने किया। उन्होंने कहा कि पौराणिक धरोहरों को बचाने के लिए ठोस प्रयास करने होंगे। उन्होंने मेला आयोजन के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा भी की। जिला पंचायत अध्यक्ष ने त्रिपुरेश्वर महादेव मंदिर में भंडारण कक्ष बनाने की बात भी कही। इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि जिला पंचायत सदस्य गोपाल पंवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेंद्र कंडारी, ग्राम प्रधान गणेशी देवी ने भी विचार व्यक्त किए।
समारोह में जनता इंटर कालेज लाटाबाबा, जनता जूनियर हाईस्कूल साणेश्वर और अतुल मॉडल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने प्रतिभाग किया। मेले की सांस्कृतिक संध्या लोक गायक किशन महिपाल के नाम रही। इससे पहले दोपहर को क्षेत्र की आराध्य देवी इंद्रासनी देवी क्षेत्रपाल सहित अन्य देव डोलियों को ग्रामीणों ने नदी स्नान कराया गया। आयोजन समिति के राजेेंद्र बडेानी और अरुण चमोली का ग्रामीणों व अतिथियों का स्वागत किया।