फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The pilgrimage is progressing smoothly under the vision of the Prime Minister and the guidance of the Chief Minister: Dwivedi

Rudraprayag News: बदरीनाथ में व्यवस्था बनाने के लिए तीन दिन से डटे हैं द्विवेदी

Sat, 23 May 2026 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sat, 23 May 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
The pilgrimage is progressing smoothly under the vision of the Prime Minister and the guidance of the Chief Minister: Dwivedi
फोटो-
विज्ञापन


हर श्रद्धालु को सुगम दर्शन कराने को सक्रिय है बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समित
हेमंत द्विवेदी बोले, पीएम के विजन और सीएम के दिशा-निर्देशन में बेहतर चल रही यात्रा
एक माह के भीतर साढ़े तेरह लाख श्रद्धालु कर चुके बदरी-केदार की यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
बदरीनाथ। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी तीन दिन से बदरीनाथ धाम में व्यवस्थाओं को सुगम बनाने के लिए डटे हुए हैं। उनकी कोशिश है कि हर श्रद्धालु को सुगमता से दर्शन हो सके। उन्होंने केदारनाथ में व्यवस्था के लिए मुख्य कार्याधिकारी को नियुक्त किया है जो व्यवस्था बनाने में लगातार सक्रिय हैं।
चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा के बारे में द्विवेदी ने बताया कि एक माह के भीतर पांच लाख से अधिक श्रद्धालु भगवान बदरीनाथ तथा साढ़े सात लाख से अधिक तीर्थयात्री बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के दिशा-निर्देशन में हो रहा है। अब तक साढ़े 13 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम में बीकेटीसी अध्यक्ष पिछले तीन दिन से लगातार यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न हक-हकूकधारी संगठनों के पदाधिकारियों, होटल एसोसिएशन, तीर्थ पुरोहित, व्यापार सभा और स्थानीय लोगों से बेहतर यात्रा प्रबंधन व व्यवस्थाओं को लेकर संवाद किया। उन्होंने कहा कि विभिन्न संगठनों से मिले सुझावों पर कार्रवाई की जाएगी। धाम में यात्रा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत अध्यक्ष आशुतोष डिमरी, पंडा पंचायत के अध्यक्ष प्रवीण ध्यानी, मंदिर समिति के सदस्य धीरज मोनू पंचभैया, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मेहता, प्रभारी अधिकारी गिरीश चौहान, धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल, कुबेर देवरा समिति के अध्यक्ष उत्तम मेहता, राम नारायण भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed