फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The performances of children dressed as Radha-Krishna captivated the hearts.

Rudraprayag News: राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Fri, 04 Sep 2026 04:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Fri, 04 Sep 2026 04:37 PM IST
विज्ञापन
The performances of children dressed as Radha-Krishna captivated the hearts.
फोटो
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि। कृष्ण जन्माष्टमी पर्व शुक्रवार को बहुउद्देशीय क्रीड़ा परिसर में अगस्त रामलीला कमेटी की ओर से जन्माष्टमी कार्यक्रम आयोजित किया गया। बारिश के बीच राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कमलेश जमलोकी ने किया। राधा-कृष्ण नृत्य प्रतियोगिता में 39 जोड़ियों ने प्रतिभाग किया। नन्हें कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। बच्चों की मनमोहक वेशभूषा प्रतियोगिता में अनन्या व आस्था प्रथम रहीं। द्वितीय स्थान प्रत्युस्था व अंशिका एवं तृतीय स्थान आरुषि व आराध्या, चतुर्थ अवनी व ऋषिका एवं पंचम स्थान वैष्णवी व अंशिका को मिला। निर्णायक मंडल में माधव सिंह नेगी, ललित रौतेला और अंकित रावत शामिल रहे। मंच संचालन गंगाराम सकलानी ने किया। कार्यक्रम में वीरांगना संगठन की महिलाओं एवं अगस्त्य रामलीला कमेटी के समस्त सदस्य मौजूद रहे। शाम को जवाहर नगर क्षेत्र से अगस्त्यमुनि तक बच्चों ने झांकी निकाली। इस दौरान विनीता रौतेला, नगर सभासद उमा कैंतुरा एवं हिमांशु भट्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन नेगी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed