{"_id":"571a5a284f1c1ba4328b47e5","slug":"the-people-on-board-the-vehicle-toppled-by-strong-winds-damaged","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज आंधी से साइन बोर्ड वाहन पर गिरा, क्षतिग्रस्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज आंधी से साइन बोर्ड वाहन पर गिरा, क्षतिग्रस्त
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग
Updated Fri, 22 Apr 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
साइन बोर्ड
- फोटो : amarujala
तेज आंधी से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर सिल्ली के समीप एनएच का साइन बोर्ड एक वाहन के ऊपर जा गिरा। वाहन को भारी क्षति पहुंची है। शुक्रवार दोपहर बाद से करीब साढ़े तीन बजे तेज धूल भरी आंधी से सिल्ली में एनएच पर लगा बड़ा साइन बोर्ड भरभरा कर एक वाहन के ऊपर गिर गया, जिससे वाहन का एक हिस्सा पूरी तरह से पिचक गया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जिस समय साइन बोर्ड गिरा, अगर वाहनों का आवागमन रहता तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस समस्या से राजमार्ग पर आधा घंटे से अधिक यातायात बाधित रहा, जिस कारण दोनों तरफ वाहनों की लाइन लगी रही। बाद में गिरे साइन बोर्ड को हटाकर एनएच के मजदूरों द्वारा यातायात बहाल किया गया।
विज्ञापन