{"_id":"6acb7eeee907afefc70165ef","slug":"the-palanquin-of-goddess-chamunda-returns-after-the-badrinath-pilgrimage-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-121528-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: बदरीनाथ की यात्रा कर लौटी मां चामुंडा की डोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: बदरीनाथ की यात्रा कर लौटी मां चामुंडा की डोली
Sun, 11 Oct 2026 06:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sun, 11 Oct 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
फोटो
रुद्रप्रयाग। खौनू कोटमाहेश्वरी क्षेत्र की आराध्य मां चामुंडा देवी की डोली बदरीनाथ धाम और वसुधारा की यात्रा पूरी कर 42 दिन बाद अपने क्षेत्र में लौट आई है। भंडार गृह पहुंचने पर माता की डोली ने भक्तों को दर्शन दिए। इसी के साथ मां चामुंडा की तीसरे चरण की दिवारा यात्रा संपन्न हो गई।
मां चामुंडा की डोली 15 साल बाद बदरीनाथ धाम पहुंची। इसके बाद डोली ने वसुधारा की यात्रा की। अपने क्षेत्र में लौटने पर जगह-जगह श्रद्धालुओं ने डोली का स्वागत किया। भंडार गृह पहुंचने पर भक्तों ने ‘जय मां चामुंडा’ और ‘जय बदरीनाथ’ के जयकारे लगाए। मंदिर की परिक्रमा के बाद माता की डोली अपने निर्धारित स्थान पर विराजमान हो गई। दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। आचार्य पंडित सत्यानंद भट्ट ने बताया कि मां चामुंडा की यह तीसरे चरण की दिवारा यात्रा थी। चौथे चरण में माता की डोली खौनू क्षेत्र के गांवों का भ्रमण करेगी। इस मौके पर दिवारा समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सतकारी, उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह तिंदोरी, कीरत सिंह राणा, राजेंद्र देवशाली, अमित भट्ट, अनूप भट्ट और समिति के संरक्षक त्रिलोक सिंह रावत आदि मौजूद रहे। संवाद