फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The lowest temperature in Terai reached 7.9 C.

तराई का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
The lowest temperature in Terai reached 7.9  C.
रुद्रपुर में कोहरे के बीच लाइट जलाकर गुजरते वाहन। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। तराई में रविवार को भी मौसम काफी सर्द रहा। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने से सड़कों पर वाहनों की हेडलाइट ऑन रही। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक सोमवार को सुबह घना कोहरा और रात के समय तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन

रुद्रपुर में रविवार सुबह करीब नौ बजे तक कोहरा छाया रहा। दोपहर करीब 12 बजे हल्की धूप खिलने से लोगों को थोड़ी बहुत राहत मिली लेकिन शाम साढ़े चार बजे के बाद से हल्का कोहरा छाना शुरू हो गया। शाम के समय जिले का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। ठंड से बचने के लिए लोग सार्वजनिक स्थानों पर अलाव तापते नजर आए।
विज्ञापन

पंतनगर विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने कहा कि सोमवार को सुबह के समय भी इसी तरह कोहरा छाया रहेगा। दिन के समय मौसम साफ रहेगा लेकिन शाम के बाद तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। पारा गिरने से ठंड में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed