फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The habit of dumping garbage in the open persists.

Rudraprayag News: खुले में कचरा फेंकने की नहीं छूट रही आदत

Thu, 24 Sep 2026 05:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 24 Sep 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
The habit of dumping garbage in the open persists.
पॉलिथीन में भरकर खुले में डाल रहे घरों-दुकानों का कूड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुप्तकाशी। नगर में कूड़ा उठाने की व्यवस्था होने के बावजूद लोगों की खुले में कचरा फेंकने की आदत नहीं छूट रही है। नगर पंचायत की ओर से भैंसारी गांव के समीप कालीमठ मार्ग पर कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाया गया है इसके बावजूद नगर के बीच से गुजरने वाले रावल और खांकरा गदेरों में कूड़े के ढेर लगे हैं। लोग घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाला कूड़ा पॉलिथीन में भरकर नालों में डाला जा रहा है।

स्थानीय डॉ. बृजेश रावत ने बताया कि हनुमान मंदिर के समीप और अस्पताल मार्ग पर गदेरा डंपिंग जोन जैसे नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि कूड़ा वाहन की सुविधा होने के बावजूद लोग नालों में कचरा डाल रहे हैं। इधर नगर पंचायत अध्यक्ष विश्वेश्वरी देवी ने बताया कि लोगों को कूड़ा वाहन में ही कचरा डालने के लिए जागरूक किया गया है। हनुमान मंदिर के समीप सड़क किनारे ऊंची जाली लगाने की योजना भी बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed