फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The guest house should be run through the committee

समिति के माध्यम से किया जाए अतिथिगृह का संचालन

Thu, 08 Apr 2021 04:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 04:40 PM IST
विज्ञापन
The guest house should be run through the committee
क्षेत्र पंचायत वार्ड ललूडी के क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेंद्र भंडारी ने ब्लॉक मुख्यालय जखोली में अतिथिगृह का संचालन समिति के माध्यम से कराने की मांग की है। उन्होंने राज्य वित्त व 15वें वित्त में ब्लॉक को प्राप्त धनराशि की जानकारी भी मांगी है।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी को सौंपे ज्ञापन में क्षेपं सदस्य भंडारी का कहना है कि कुछ समय पूर्व राज्य वित्त से अतिथिगृह की मरम्मत करते हुए वहां जरूरी संसाधन भी मुहैया कराए गए हैं, लेकिन अतिथिगृह के संचालन की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जबकि ब्लॉक मुख्यालय पहुंचने वाले दूरस्थ ग्राम प्रधान व क्षेपं के सदस्यों और जरूरतमंद लोगों को रात्रि प्रवास के लिए खासी परेशानी झेलनी पड़ती है। इसलिए, अतिथिगृह का संचालन समिति के माध्यम से करते हुए न्यूनतम किराया निर्धारित किया जाए। प्राप्त धनराशि का उपयोग संरक्षण व साफ-सफाई सहित अन्य कार्यों में किया जा सकता है। क्षेत्र पंचायत सदस्य भंडारी ने राज्य वित्त व 15वें वित्त में विकासखंड को मिली धनराशि और क्षेत्र पंचायतों को वितरण के बारे में भी जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed