फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The four nominated members were administered the oath of office and secrecy at Ukhimath.

Rudraprayag News: ऊखीमठ में नामित चारों सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई

Mon, 03 Aug 2026 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 03 Aug 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
The four nominated members were administered the oath of office and secrecy at Ukhimath.
ऊखीमठ। नगर पंचायत में सरकार से नामित सदस्यों का सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्मवाण ने सरकार से नामित चारों सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।नगर पंचायत सभागार में चंद्रमोहन उखियाल, मीरा देवी, नंदराम सेमवाल एवं अनीता देवी ने नामित सदस्य के रूप में शपथ ली। सभी नव-नामित सदस्यों ने नगर के विकास में भागीदारी निभाने का सकल्प लिया। कार्यक्रम में नगर पंचायत के चारों वार्डों के सभासद, अधिशासी अधिकारी सुनील वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष दलवीर नेगी, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष हेमलता नौटियाल, भाजपा मंडल महामंत्री योगेन्द्र नेगी, राज्य महिला आयोग सदस्य दर्शनी पंवार, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव भट्ट सहित नगर पंचायत के कर्मचारी व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed