फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The doors of Kedarnath temple will be closed today for the winter season.

Rudraprayag News: आज शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट

Wed, 22 Oct 2025 03:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Wed, 22 Oct 2025 03:36 PM IST
विज्ञापन
The doors of Kedarnath temple will be closed today for the winter season.
फोटो
विज्ञापन

मंदिर के सभामंडप में विराजमान हुई चल विग्रह पंचमुखी डोली
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ मंदिर के कपाट बृहस्पतिवार को प्रात: 8:30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक परंपराओं के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। बुधवार को केदारनाथ भगवान की चल विग्रह पंचमुखी डोली को मंदिर के सभामंडप में विराजमान कर दिया गया। मंदिर के कपाट बंद होने की प्रक्रिया विशेष पूजाओं के साथ सुबह चार बजे से शुरू हो जाएगी। कपाट बंद होने के बाद बाबा की पंचमुखी डोली रात्रि प्रवास के लिए अपने पहले पड़ाव रामपुर पहुंचेगी।
केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने की प्रक्रिया के तहत बुधवार को भंडारगृह से चल विग्रह पंचमुखी डोली को केदारसभा के पदाधिकारियों की अगुवाई में मंदिर में लाया गया। सभामंडप में डोली को विराजमान करने के बाद यहां विशेष पूजाएं हुईं। इस दौरान केदारसभा के अध्यक्ष पंडित राजकुमार तिवारी, केदारसभा के मंत्री पंडित अंकित प्रसाद सेमवाल, धर्माधिकारी ओंकार शुक्ला, पुजारी बागेश लिंग, आचार्य संजय तिवारी और अखिलेश शुक्ला आदि मौजूद रहे। डीएम प्रतीक जैन ने बताया कि केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

इंसेट
सांसद अनिल बलूनी और गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर ने परिवार संग किए दर्शन
रुद्रप्रयाग। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने बुधवार को परिवार संग बाबा केदार के दर्शन किए। उन्होंने बाबा केदार की विशेष पूजाओं में प्रतिभाग किया और जलाभिषेक कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। सांसद ने मंदिर के कपाट बंद होने पर की जाने वाली व्यवस्थाएं भी देखीं। इधर गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे भी परिवार के साथ केदारनाथ पहुंचे। उन्होंने केदारनाथ का अभिषेक कर मनौतियां मांगीं। संंवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


17.39 लाख श्रद्धालु कर चुके दर्शन
रुद्रप्रयाग। इस वर्ष केदारनाथ यात्रा के दौरान 17.39 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया। शुरुआत से ही केदारनाथ के दर्शनों के लिए तीर्थयात्रियों का रैला उमड़ पड़ा। बुधवार को भी पांच हजार से अधिक श्रद्धालु केदारनाथ के दर्शनों के लिए पहुंचे। केदारनाथ में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। बुधवार को यहां दोपहर बाद कोहरा छाया रहा जिससे तीर्थयात्री शाम को ही कमरों में चले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed