{"_id":"6294ea04a2b6fd1ee06c53ba","slug":"the-district-magistrate-lashed-out-at-the-officials-of-nh-rudrapryag-news-drn413198249","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी ने एनएच के अधिकारियों को लगाई जमकर लथाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी ने एनएच के अधिकारियों को लगाई जमकर लथाड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जयवीरी में बाधित कुंड-ऊखीमठ-चोपता-मंडल-गोपेश्वर हाईवे का निरीक्षण किया। उन्होंने 19 दिन बाद भी हाईवे को बहाल न करने पर नाराजगी जताते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड लोनिवि के अधिकारियों को फटकार लगाई। साथ ही चार दिनों में हाईवे को यातायात के लिए बहाल करने के निर्देश दिए।
सोमवार दोपहर बाद मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी ने हाईवे के प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया और एनएच के अधिकारियों से अभी तक हुए कार्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह कुंड-ऊखीमठ-चोपता-मंडल-गोपेश्वर राजमार्ग जनपद रुद्रप्रयाग और चमोली को जोड़ता है। इसी मार्ग से केदारनाथ से लौटकर यात्री बदरीनाथ के लिए रवाना होते हैं, लेकिन बीते 19 दिनों से हाईवे बंद होने से स्थानीय के साथ यात्रियों को भी दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने एनएच के अधिकारियों को चार दिनों में हाईवे दुरुस्त करने के निर्देश देते हुए तत्परता से कार्य करने को कहा। एनएच के अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में जगह कम होने से ज्यादा मजदूरों से कार्य नहीं लिया जा रहा है। साथ ही खराब मौसम के कारण बार-बार कार्य प्रभावित हो रहा है। बावजूद, तय समय में हाईवे दुरुस्त कर यातायात को बहाल कर दिया जाएगा।