{"_id":"582b35cf4f1c1b7b388febf9","slug":"the-detainee-said-the-actor-shakti-kapoor","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोट बंदी को अभिनेता शक्ति कपूर ने बताया सही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोट बंदी को अभिनेता शक्ति कपूर ने बताया सही
अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रप्रयाग
Updated Tue, 15 Nov 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
आवास योजना के तहत प्रचार में रुद्रप्रयाग पहुंचे फिल्म अभिनेता शक्ति कपूर का एसबीआई में प्रशंसकों ने किया स्वागत।
- फोटो : amar ujala.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म अभिनेता शक्ति कपूर ने भारत सरकार की ओर से 500 और 1000 रुपये के नोट पर प्रतिबंध को सही बताया। कहा कि इस प्रयास से भ्रष्टाचार को खत्म करने में जहां मदद मिलेगी। वहीं भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। कपूर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस कदम का जनता स्वागत कर रही है, जो सुखद है।
विज्ञापन
स्टेंट बैंक ऑफ इंडिया के आवास योजना के प्रचार को लेकर यहां पहुंचे फिल्म अभिनेता ने कहा कि केंद्र सरकार देशहित में अच्छे कार्य कर रही है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे कुछ दिनों की इस परेशानी का धैर्य के साथ सामान करें। इस मौके पर उन्होंने आवास योजना के बारे में जानकारी देते हुए योजना का अधिकाधिक लाभ लेने को भी कहा।
विज्ञापन
इस मौके पर एसबीआई ब्रांच मैनेजर बीएस तोमर, जीटीएम ग्रुप के सीएमडी तुषार कुमार आदि मौजूद रहे। इस दौरान फिल्म अभिनेता से मिलने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। उन्होंने लोगों से कुछ देर बातचीत की और फिर श्रीनगर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन