फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The Department has sent compensation, divided on machine

विभाग ने बांटा मुआवजा, मौके पर भेजी मशीन

Mon, 14 Dec 2015 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Mon, 14 Dec 2015 09:59 PM IST
विज्ञापन

चौंरा-जखोली-अमकोटी मोटर मार्ग का निर्माण पूरा किए जाने की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों का दो दिन से चला आ रहा क्रमिक अनशन समाप्त हो गया है।

विज्ञापन


लोनिवि ने प्रभावित काश्तकारों को पांच लाख रुपये का मुआवजा बांटने के साथ ही मार्ग निर्माण के लिए मशीन कपणिया गांव भेज दी है।


आंदोलन के दूसरे दिन सोमवार को ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष महावीर सिंह पंवार और व्यापार संघ अध्यक्ष डा. हर्षवर्द्धन नैथानी अन्य ग्रामीणों के साथ चामुंडा मंदिर परिसर के समीप अनशन स्थल पर बैठ गए थे।
विज्ञापन


उप जिलाधिकारी देवमूर्ति यादव और तहसीलदार सुनील राज ने मौके  पर पहुंचकर अनशनकारियों से वार्ता कर मांग पर त्वरित कार्रवाई की बात कही।

अनशनकारियों का कहना था कि कपणिया में तीन सौ मीटर कटिंग नहीं होने से मार्ग बीते डेढ़ दशक से अधूरा पड़ा है, इससे क्षेत्र के ग्रामीणों को खासी मुश्किलें हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लोक निर्माण विभाग पर काश्तकारों को भूमि का मुआवजा नहीं दिए जाने की बात भी कही। उपजिलाधिकारी के लोनिवि के अधिशासी अभियंता इंद्रजीत बोस से इस संबंध में जानकारी लेने पर बोस ने बताया कि काश्तकारों को 9 लाख 43 हजार रुपये मुआवजा दिया जाना है।

एसडीएम ने विभाग को पांच लाख रुपये का मुआवजा तत्काल देने और कपणिया में तीन सौ मीटर कटिंग के लिए मशीन भेजने के निर्देश दिए। इसके बाद जनप्रतिनिधियों ने अनशन समाप्त कर दिया। एसडीएम ने बताया कि कपणिया में शेष छूटे कार्य पर पूरी नजर रखी जाएगी। इस मौके पर कई ग्राम प्रधान व ग्रामीण मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed