{"_id":"6706778ebc5d0ba2e904e170","slug":"the-date-of-closing-of-doors-will-be-decided-on-vijayadashami-rudraprayag-news-c-52-1-sdrn1031-108967-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: विजयदशमी पर तय होगी मद्महेश्वर और तुंगनाथ मंदिर के कपाट बंद होने की तिथि, यहां होंगे आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: विजयदशमी पर तय होगी मद्महेश्वर और तुंगनाथ मंदिर के कपाट बंद होने की तिथि, यहां होंगे आयोजन
Thu, 10 Oct 2024 07:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग)
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग)
Updated Thu, 10 Oct 2024 07:09 PM IST
सार
विजयदशमी पर्व पर पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में द्वितीय केदार और मर्कटेश्वर मंदिर में तुंगनाथ के कपाट बंद करने की तिथि घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
तुंगनाथ मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
द्वितीय केदार मद्महेश्वर और तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद करने की तिथि विजयदशमी पर्व पर पंचांग गणना के आधार पर तय की जाएगी।
विज्ञापन
Uttarakhand: हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण मंदिर के कपाट हुए बंद, बर्फबारी के बीच पढ़ी गई अंतिम अरदास
विज्ञापन
श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डाॅ. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया कि विजयदशमी पर्व पर पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में द्वितीय केदार और मर्कटेश्वर मंदिर में तुंगनाथ के कपाट बंद करने की तिथि घोषित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष दोनों मंदिरों में उम्मीद से अधिक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन