फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The connectivity road from the district headquarters is in bad shape

जिला मुख्यालय से लगे संपर्क मार्ग बदहाल

Mon, 07 Feb 2022 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
The connectivity road from the district headquarters is in bad shape
जिला मुख्यालय से लगे संपर्क मोटर मार्ग गड्ढों से पटे हुए हैं, जो कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। मगर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को मार्गों की बदहाली नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन

धनपुर क्षेत्र के गांवों को रुद्रप्रयाग से जोड़ने वाला गुलाबराय-तूना-बौंठा मोटर मार्ग शुरू से बदहाल हो रखा है। उखड़े डामर, बहते पानी से यहां वाहन तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। नया बस अड्डा से बिलोटा तक मार्ग की हालत सबसे ज्यादा दयनीय हो रखी है। यहां कई जगहों पर वाहन तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो रखा है। दूसरी तरफ राजकीय आदर्श इंटर कालेज रुद्रप्रयाग को जोड़ने वाला आधा किमी मोटर मार्ग पूरी तरह से बदहाल हो रखा है। सीसी मार्ग पर सिमेंट उखड़ा होने से गड्ढे पड़े हुए हैं, जो कभी भी किसी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। यही नहीं, जिला मुख्यालय में नया बस अड्डा की स्थिति भी अच्छी नहीं है। साथ ही हाईवे को अड्डे से जोड़ने वाले मार्ग पर गड्ढे पड़े हुए हैं। जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र बिष्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष चंद्रमोहन सेमवाल, मोनी पंवार, राकेश मोहन बिष्ट आदि कहना है कि मुख्यालय से लगे मोटर मार्गों की बदहाली से अंदाजा लगाया जा सकता है कि गांवों की सड़कें कैसे होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed