{"_id":"61226ece8ebc3ec6342ebb35","slug":"the-barren-fields-of-bursu-will-flourish-again-rudrapryag-news-drn3881789196","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर लहलहाएंगे बर्सू के बंजर खेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर लहलहाएंगे बर्सू के बंजर खेत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्सू गांव के बंजर खेत एक बार फिर आबाद होंगे। सिंचाई विभाग ने शासन से मिले 22 लाख रुपये से वर्षों से सूखी पड़ी सिंचाई नहर का पुनरोद्धार शुरू कर दिया है।
वर्ष 1960 में बर्सू समेत धनपुर के अन्य गांवों के लोगों ने साढ़े तीन किमी लंबी, दो फीट चौड़ी व डेढ़ फीट गहरी सिंचाई नहर बनाई थी। तब, नहर से बर्सू व बिलोटा की 600 नाली से अधिक कृषि भूमि सिंचित होती थी। दो दशक पहले पलायन से बर्सू गांव के खाली होते ही नहर भी सूखकर बेजार हो गई और कई स्थानों पर टूट भी गई। विभाग ने कुछ वर्ष पूर्व इसे ठीक तो किया, लेकिन देखरेख के अभाव में स्थिति पूर्ववत हो गई। अब, वृहद स्तर पर नहर के पुनरोद्धार की योजना तैयार की गई है। इसके लिए 22 लाख रुपये जारी भी हो चुके हैं। अब, स्रोत से लेकर बर्सू गांव के बीच चिह्नित स्थानों पर 500 मीटर पाइप भी लगाए जाएंगे। साथ ही अन्य स्थानों पर पत्थरों की चिनाई से नहर को मजबूत किया जाएगा जिससे पानी का नियमित बहाव होता रहे। इससे नहर पर पानी चलने से बर्सू गांव की बंजर पड़ी 600 नाली भूमि को नया जीवन मिल जाएगा।
बर्सू नहर के पुनरोद्धार के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर काम शुरू कर दिया गया है। साढ़े तीन किमी लंबी नहर में लगभग 500 मीटर के पाइप भी लगाए जाएंगे। हरसंभव प्रयास होगा कि अगले दो माह में काम पूरा कर दिया जाए।
विज्ञापन
-पीएस बिष्ट, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग, रुद्रप्रयाग