फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The ashes of those killed in Lakhimpur-Kheri immersed in the confluence

लखीमपुर-खीरी में मारे गए लोगों की अस्थियां संगम में विसर्जित

Tue, 26 Oct 2021 07:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
The ashes of those killed in Lakhimpur-Kheri immersed in the confluence
भारतीय किसान सभा, जिला काउंसिल ने कुछ दिन पूर्व लखीमपुर खीरी में हुई घटना में शामिल मंत्री के पुत्र को बचाने के विरोध में प्रदर्शन किया। मौके पर घटना में मारे गए चार किसानों व एक पत्रकार के अस्थि कलश को विधि-विधान से अलकनंदा-मंदाकिनी के संगम पर विसर्जित किया गया। सोमवार को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन के उपरांत आयोजित सभा में पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अपराधी मंत्री को संरक्षण दे रही है। उन्होंने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर जेल भेजने और हरियाणा व असम के मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांगने की मांग भी की। किसान सभा के पदाधिकारियों का कहना था कि 11 महीने से किसान आंदोलन चल रहा है लेकिन कृषि कानूनों को रद्द करने के लिए कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इस दौरान जिलाधिकारी मनुज गोयल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा गया। इस मौके पर पूर्व जिपं अध्यक्ष गंगाधर नौटियाल, राजाराम सेमवाल, दौलत सिंह, कमला रावत, जय सिंह नेगी, बलवंत लाल, शिशुपाल लाल, रोशन लाल, जागेश्वर सिंह, नरेंद्र सिंह रावत, मदन सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed