फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The affected took out a procession in the market

प्रभावितों ने बाजार में निकाला जुलूस

Sun, 05 Sep 2021 10:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
The affected took out a procession in the market
ऑलवेदर रोड परियोजना में निर्माणाधीन रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर घटिया निर्माण कार्य की जांच और प्रभावितों को मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन 68वें दिन भी जारी रहा। उन्होंने बाजार में जुलूस निकालते हुए सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले पूर्व जिपं सदस्य राजाराम सेमवाल के नेतृत्व में शेरसी के ग्रामीणों आंदोलन कर रहे हैं। उनका कहना है कि ऑलवेदर रोड परियोजना में गौरीकुंड हाईवे का निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था व एनएच, मानकों की अनदेखी का कार्य कर रहा है। ग्राम व वन पंचायत से बिना एनओसी के ही हाईवे चौड़ीकरण के लिए परिसंपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया है। प्रभावितों को अब तक मुआवजा भी नहीं दिया गया है। उन्होंने 15 सितंबर तक कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन के साथ आमरण अनशन की चेतावनी भी दी है। इस मौके पर प्रेम लाल अग्रवाल, सुमित, जयपाल, पीएस पंवार, देवेश कुमार, कुंवर लाल, रामलाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed