फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Tehsil administration put warning board on government land

सरकारी जमीन पर तहसील प्रशासन ने लगाया चेतावनी बोर्ड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Tehsil administration put warning board on government land
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में स्थित सरकारी जमीन को खुर्दबुर्द करने की भू माफिया के इरादों पर तहसील प्रशासन ने पानी फेर दिया है। अमर उजाला की खबर के बाद हरकत में आई तहसीलदार ने जमीन को सरकारी बताते हुए बोर्ड लगा दिया है। तहसीलदार ने पटवारी को सरकारी जमीन की लगातार मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दरअसल ट्रांजिट कैंप में श्मशान घाट से लगे ग्राम लमरा की सरकारी जमीन पर कॉलोनी काट दी गई थी। 10 रुपये के स्टांप पर प्लाटों की खरीद फरोख्त कर कुछ जगह पर निर्माण कर दिए गए थे। पिछले साल मामला प्रशासन के संज्ञान में आने पर तहसीलदार के निर्देश पर पटवारी ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया था।
विज्ञापन

मामले में पटवारी ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ ट्रांजिट कैंप थाने में केस दर्ज कराया था। फिर मामला ठंडा पड़ा तो भू माफिया फिर से जमीन की खरीद फरोख्त में सक्रिय होने लगे थे। खाली पड़ी जमीन पर प्रशासन का बोर्ड नहीं होने की वजह से माफिया लोगों को झांसे में रखकर पट्टे की जमीन बताकर बेचने की फिराक में लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते तीन अगस्त के अंक में अमर उजाला ने ‘सरकारी जमीन को खुर्दबुर्द करने की फिराक में माफिया’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। सरकारी जमीन की खरीद फरोख्त की कोशिशों पर तहसील प्रशासन ने अब सख्त रुख अपनाया है और 0.1980 हेक्टेयर जमीन को सरकारी घोषित कर बोर्ड भी लगा दिया है।

तहसीलदार डॉ. अमृता शर्मा ने बताया कि ग्राम लमरा में सरकारी जमीन पर चेतावनी बोर्ड लगा दिया गया है। पटवारी को भी समय-समय पर जमीन की मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि उसमें कब्जा न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed