फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Teenage girl missing for five days, police searching for her

Rudraprayag News: पांच दिन से किशोरी लापता, पुलिस खोज में जुटी

Mon, 14 Jul 2025 05:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 14 Jul 2025 05:03 PM IST
विज्ञापन
Teenage girl missing for five days, police searching for her
रुद्रप्रयाग। जिला मुख्यालय से लगे तिलणी-सुमेपुर से किशोरी (14) लापता हो गई है। पांच दिन बाद भी किशोरी का पता नहीं लग सका है। परिजनों ने कोतवाली रुद्रप्रयाग में गुमशुदगी दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी ने बताया कि बीते 9 जुलाई को अपराह्न तीन बजे तिलणी-सुमेरपुर से किशोरी (14) घर से कहीं चली गई थी। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोज की लेकिन उसका पता नहीं लगा। बताया कि परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर वह कहीं चली गई। सभी आशंकाओं को ध्यान में रखकर किशोरी की खोज की जा रही है। ड्रोन से भी तिलणी से रुद्रप्रयाग संगम तक अलकनंदा नदी किनारे खोज की गई है। इस दौरान पुलिस का ड्रोन कैमरा पक्षी के टकराने से क्षतिग्रस्त भी हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed