फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Teachers should be as per standards in primary and upper primary schools

Rudraprayag News: प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मानकों के अनुरूप हो शिक्षक

Sat, 02 Mar 2024 06:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sat, 02 Mar 2024 06:21 PM IST
विज्ञापन
Teachers should be as per standards in primary and upper primary schools
हेडमास्टर को पूर्व की भांति उप शिक्षाधिकारी पद पर मिले 50 फीसदी पदोन्नति
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय तदर्थ कमेटी ने शिक्षक-विद्यार्थी हितों की पैरवी करते हुए प्रत्येक विद्यालय में मानकानुसार शिक्षकों की तैनाती और अंतर मंडलीय स्थानांनतरण सूची जारी करने की मांग की है। इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया है।
संघ के प्रांतीय पदाधिकारी एवं पूर्व प्रवक्ता वीरेंद्र कठैत ने बताया कि प्रांतीय कमेठी ने शिक्षक शिक्षार्थी एवं शिक्षा हित में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए हैं। इन प्रस्तावों के तहत 11 सूत्री मांगपत्र तैयार कर सीएम पुष्कर सिंह धामी को भेजकर उचित कार्रवाई की मांग की गई है। बताया कि समिति ने शिक्षकों की कमी के कारण प्रभावित हो रही बुनियादी शिक्षा पर चिंता जताई है और प्रदेश के प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय में मानकानुसार शिक्षकों की तैनाती पर जोर दिया है।
विज्ञापन

ज्ञापन में जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक को पूर्व की भांति उप शिक्षा अधिकारी पद पर 50 प्रतिशत पदोन्नति का कोटा निर्धारित करने, डायट, सीमेंट एवं एससीईआरटी के अकादमिक पदों पर प्राथमिक शिक्षकों को पदस्थापित करने की भी बात कही है। यही नहीं संघ ने सरकार की कलस्टर विद्यालय संकल्पना को शिक्षा के अधिकार अधिनियम के प्राविधानों के विपरीत बताते हुए विरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed