फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Surgdh-Sud-Bhattganv-Bawi resist route survey

सौरगढ़-सौड़-भट्टगांव-बावई मार्ग के सर्वे का विरोध

Fri, 11 Mar 2016 09:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/ अमर उजाला,रुद्रप्रयाग Updated Fri, 11 Mar 2016 09:23 PM IST
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि ब्लाक के ग्राम पंचायत बैंजी-सिल्ली सेरा के ग्रामीणों ने सौरगढ़-सौड़-भट्टगांव-बावई मार्ग पर लोनिवि के सर्वे का विरोध करते हुए समरेखण बदलने की मांग की है। इस संबंध में ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन


बैंजी गांव के ग्रामीणों का कहना है कि सौरगढ़-सौड़-भट्टगांव-बावई मार्ग प्रस्तावित है। निर्माणदायी संस्था लोनिवि प्रांतीय खंड की ओर से ग्राम पंचायत ने बिना अनापत्ति लिए सर्वे किया गया। इसमें बैंजी गांव की करीब दो हजार नाली कृषि भूमि दबान और 20 नाली भूमि कटान से नष्ट हो रही है। वहीं गांव के सिंचित भूमि के लिए निर्मित तीन किमी लंबी नहर और बगीचे भी मलबे की चपेट में आ रहे हैं। विभाग को पूर्व में आपत्ति पत्र भेजा जा चुका है। बावजूद इसके विभाग ने ग्रामीणों से वार्ता किए बिना सर्वे किया है। शुक्रवार को ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने लोनिवि के ईई से भेंटकर उन्हें इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर उमादत्त बेंजवाल बेंजवाल, राकेश चंद्र, चंद्रप्रकाश, श्रेष्ठमणि, वेद प्रकाश, कुशलानंद, सुधाकर, जगदीश प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आपत्ति जताई है। उसके निस्तारण के लिए जल्द विभागीय टीम मौके का निरीक्षण करेगी। वैसे सड़क निर्माण में अधिकांश केशरहिंद भूमि आ रही है। फिर भी ग्रामीणों की जो भी समस्या है, उसका निस्तारण कर दिया जाएगा। - इंद्रजीत बोस, ईई लोनिवि प्रांतीय खंड रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed