फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Sunni village team won cricket tournament

स्यूंणी गांव की टीम ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट

Mon, 28 Sep 2020 09:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Sunni village team won cricket tournament
बच्छणस्यूं पट्टी के ग्राम पंचायत स्यूंणी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब मेजबान टीम ने पांच विकेट से जीतकर अपने नाम किया। विजेता टीम के राहुल को मैन ऑफ द मैच व राजन को मैन ऑफ द टूनामेंट के पुरस्कार से नवाजा गया। प्रतियोगिता में 20 से अधिक टीमों ने प्रतिभाग किया। सोमवार को फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए उफरैंखेतु गांव की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 89 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबानी स्यूंणी गांव की टीम ने पांच विकेट खोकर आखिरी ओवर में जरूरी 90 बनाकर मैच जीतने के साथ ही खिताब भी अपने नाम किया। इसके उपरांत आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अतिथि जन अधिकार मंच के मोहित डिमरी ने विजेता और उप विजेता टीम को ट्रॉफी भेंट की। इस मौके पर क्रिकेट समिति के अध्यक्ष गुलाब सिंह रावत , प्रधान राकेश चंद्र, अनूप चौधरी, भगत चौहान, संदीप भट्टकोटी, प्रदीप रावत, सते सिंह कंडारी आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed