फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Students and faculty put out fire

विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बुझाई आग

Sun, 01 May 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग Updated Sun, 01 May 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
Students and faculty put out fire
आग - फोटो : amarujala

अगस्त्यमुनि ब्लाक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोट तल्ला के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और भोजन माता के स्कूल के निकट पहुंची जंगल की आग बुझाने से बड़ा हादसा होने से टल गया। विगत शनिवार सुबह छात्र-छात्राएं और शिक्षक स्कूल पहुंचे तो देखा के विद्यालय भवन के चारों ओर 20 मीटर दूरी पर आग धधक रही है।

विज्ञापन


शिक्षक सत्येंद्र भंडारी के दिशा-निर्देशन में कक्षा चार और पांच के विद्यार्थियों ने आग बुझानी शुरू कर दी। चारापत्ती की टहनियों का झापा बनाकर वे आग बुझाने में जुटे रहे। यह देखकर स्कूल के नए भवन निर्माण में लगे मजदूर भी मदद को आ गए।
विज्ञापन


करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद विद्यालय के चारों तरफ लगी आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान भोजन माता मामूली रूप से चोटिल हो गई। शिक्षक भंडारी ने छात्रा आरती, मुस्कान, अमृता और छात्र शुभम व साजन के हौसले की तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाध्यापिका पुष्पा चौहान और अन्य छात्र-छात्राओं ने आग बुझाने के लिए पानी जुटाने का काम किया। विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष शशि देवी, ग्राम प्रधान सरोजनी देवी, सते सिंह, लाल सिंह का कहना है कि छोटे बच्चों ने जंगल की आग से स्कूल को बचाने में बड़ी भूमिका निभाई है। विद्यालय स्टाफ के प्रयासों की भी उन्होंने सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed