फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Strict action started on encroachment, notices given to 30 traders

Rudraprayag News: अतिक्रमण पर सख्ती शुरू, 30 व्यापारियों को दिए नोटिस

Sat, 08 Feb 2025 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sat, 08 Feb 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Strict action started on encroachment, notices given to 30 traders
रुद्रप्रयाग। जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में मुख्य बाजार से लेकर अन्य स्थानों पर फड़, सब्जी व अन्य व्यवसायियों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बाजार क्षेत्र में पुलिस ने 30 व्यवसायियों को नोटिस थमाते हुए दो दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन




शनिवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मनोज नेगी के नेतृत्व में पुलिस ने मुख्य बाजार के एक छोर से दूसरे छोर का निरीक्षण किया। इस दौरान हाईवे किनारे व अन्य स्थानों पर सब्जी की दुकान, फड़, ठेली लगाकर अतिक्रमण करने वाले 30 व्यापारियों को उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत नोटिस जारी किए गए। साथ ही सड़क पर सफेद पट्टी के अंतर व निर्धारित स्थानों पर ही दुकानों का संचालन करने को कहा गया। ऐसा नहीं करने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मनोज नेगी ने बताया कि रुद्रप्रयाग नगर में अतिक्रमण के चलते राहगीरों का पैदल चलना मुश्किल हो रखा है। इससे दुर्घटना का खतरा भी बना है। उन्होंने बताया कि 30 व्यवसायियों को नोटिस जारी कर दो दिन में अतिक्रमण हटाने को कहा गया है। ऐसा नहीं होने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed