फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Stones fell from the hill near Chirbasa, horse rider died

Rudraprayag News: चीरबासा के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर, घोड़ा संचालक की मौत

Fri, 05 Jun 2026 05:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Fri, 05 Jun 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
Stones fell from the hill near Chirbasa, horse rider died
एक यात्री घायल, गौरीकुंड स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शुक्रवार दोपहर को चीरबासा हेलिपैड के समीप पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने से एक घोड़ा संचालक की मौत हो गई जबकि एक यात्री घायल हो गया। घटना के बाद यात्रा मार्ग पर अफरातफरी का माहौल रहा।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार 2:54 बजे चीरबासा हेलिपैड के निकट पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सूचना पर पुलिस, डीडीआरएफ, वाईएमएफ और आपदा मित्रों की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पत्थर की चपेट में आने से बड़ासू निवासी घोड़ा संचालक देवेश सिंह (23) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राजस्थान निवासी यात्री विष्णु घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए गौरीकुंड स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। उन्होंने बताया कि घायल का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed