फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Statue of Vikas Purush Azad of Ranigad installed

रानीगढ़ के विकास पुरुष आजाद की प्रतिमा स्थापित

Sun, 17 Jan 2021 07:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 07:38 PM IST
विज्ञापन
Statue of Vikas Purush Azad of Ranigad installed
नगरासू में स्व. सतेश्वर प्रसाद नैनवाल के मूर्ति अनावरण के समय मौजूद विधायक भरत सिंह चौधरी, भाजपा ? - फोटो : RUDRAPRYAG
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे से लगे नगरासू-डांडाखाल मार्ग पर रानीगढ़ के विकास पुरुष स्व. सतेश्वर प्रसाद नैनवाल आजाद की प्रतिमा स्थापित की गई। मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह चौधरी ने स्व. सतेश्वर प्रसाद नैनवाल आजाद की मूर्ति का अनावरण किया। लदोली के धन सिंह रावत ने उनकी मूर्ति स्थापित की।
विज्ञापन

रविवार को नगरासू में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह चौधरी ने स्व. सतेश्वर प्रसाद नैनवाल आजाद की प्रतिमा का अनावरण करते हुए कहा कि चार दशक से अधिक समय तक स्व. आजाद रानीगढ़ के विकास के लिए हमेशा संघर्षशील रहे। उन्हीं के प्रयासों से क्षेत्र में बैंक, शिक्षा, बैंक, डाकघर की सुविधाएं क्षेत्रीय जनता को मिली हैं। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी रमा देवी की आंखे छलक उठी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों का आभार जताते उन्होंने कहा कि स्व. आजाद जैसे आदर्श को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उनका मूर्ति अनावरण सराहनीय कार्य है। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य ममता कुंवर भाजपा के जिलाध्यक्ष ,बाल आयोग के सदस्य वाचस्पति सेमवाल, राजेश कुंवर, किशोरी नंदन डोभाल, भरत सिंह रावत, अजय सेमवाल, विजय जसोला, बच्चीराम जसोला, रणजीत सिंह चौधरी, आदित्य नैनवाल, अमित नैनवाल समेत क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed