फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Statue of Adiguru Shankaracharya installed in Kedarnath

केदारनाथ में आदिगुरु शंकराचार्य की मूर्ति स्थापित

Wed, 27 Oct 2021 07:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Statue of Adiguru Shankaracharya installed in Kedarnath
केदारनाथ में निर्माणाधीन समाधिस्थल में स्थापित की गई आदिगुरू शंकराचार्य की मूर्ति। - फोटो : RUDRAPRYAG
केदारनाथ में आदिगुरु शंकराचार्य की मूर्ति स्थापित कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 नवंबर को इसका अनावरण करेंगे। यह मूर्ति 35 टन वजनी है और कर्नाटक में बनाई गई है। इसे सितंबर में चिनूक से धाम पहुंचाया गया था।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल केदारनाथ पुनर्निर्माण में आदिगुरु शंकराचार्य के समाधिस्थल का पुनर्निर्माण भी है। 20 अक्तूबर 2017 को केदारनाथ पहुंचकर पीएम मोदी ने पहले चरण के पुनर्निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया था। तब, उन्होंने धाम में आदिगुरु शंकराचार्य के समाधिस्थल को भव्य व दिव्य बनाने की बात कही थी। इसी के तहत नवंबर 2019 से तीन चरणों में समाधि स्थल का कार्य शुरू किया गया। इसके दूसरे चरण का काम लगभग पूरा हो गया है। वहीं, अब समाधिस्थल में आदिगुरु शंकराचार्य की 35 टन वजनी मूर्ति को भी स्थापित कर दिया गया है। इस मूर्ति को अभी कपड़े से ढका गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 नवंबर को मूर्ति का अनावरण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed