फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   SPO Attacked

एसपीओ की गाड़ी की गाड़ी पर हमला, तमंचे सहित एक गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
SPO Attacked
गूलरभोज में तमंचे के साथ पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : RUDRAPUR
गूलरभोज। सड़क में गाड़ी खड़ी करने को लेकर एसपीओ और एक व्यक्ति के बीच नोकझोंक हो गई। आरोप है कि एसपीओ की गाड़ी पर हमला कर शीशे तोड़ दिए गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चौकी प्रभारी जेसी तिवारी ने बताया कि बुधवार देर शाम गदरपुर थाने के एसपीओ दलजीत सिंह निवासी रोशनपुर दो पुलिया और ग्राम लखनऊ निवासी अमरजीत सिंह अपनी कार से गूलरभोज होते हुए घर जा रहे थे। गूलरभोज बाजार में रास्ते में गाड़ी खड़ी करने को लेकर कॉलोनी नंबर दो निवासी भूपेंद्र से बहस हो गई थी। इसके बाद एसपीओ अपने घर जाने लगे थे। इसी बीच आरोपी भूपेंद्र ने अपने साथी कमल के साथ एसपीओ का पीछा कर ग्राम दलपुरा के समीप एसपीओ की गाड़ी को ओवरटेक कर रोक दिया। चौकी प्रभारी के अनुसार आरोपियों ने उनकी गाड़ी के शीशे आदि तोड़ दिए औैर मारपीट करने लगे। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने आरेपी भूपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। इस दौरान उसका साथी कमल मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed