{"_id":"6ac626e534bdb1db83016da5","slug":"special-voter-camps-will-be-held-at-booths-from-the-8th-to-the-10th-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-121429-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: 8 से 10 तक बूथों पर लगेंगे विशेष मतदाता कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: 8 से 10 तक बूथों पर लगेंगे विशेष मतदाता कैंप
Wed, 07 Oct 2026 04:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Wed, 07 Oct 2026 04:33 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। मतदाता सूची में पंजीकरण से छूटे पात्र नागरिकों, पहली बार मतदान करने वाले युवाओं और नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल मिश्रा ने अधिकारियों और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
जिलाधिकारी ने बताया कि 8 से 10 अक्तूबर तक बूथों और मतदेय स्थलों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इनमें बीएलओ, बीएलए-2 और बीएजी के माध्यम से पात्र मतदाताओं का सत्यापन और नामांकन किया जाएगा। 12 से 20 अक्तूबर तक घर-घर जाकर सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को अधिकाधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम श्याम सिंह राणा, प्रधान सहायक बाल विकास महेश्वर भट्ट, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निर्वाचन उदयवीर बर्थवाल, कनिष्ठ सहायक संजय सिंह, सीपीआईएम के जिला सचिव मंडल सदस्य नरेंद्र सिंह रावत, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुरेंद्र लाल मौजूद रहे। संवाद