फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   SP furious for negligence in Corona

कोरोना में लापरवाही बरतने पर भड़के एसपी

Fri, 09 Jul 2021 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
SP furious for negligence in Corona
पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने कोविड-19 के दौरान लापरवाही बरतने पर चौकी व थाना प्रभारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि अभी कोरोना संक्रमण खत्म नहीं हुआ है और बाजारों में भीड़ उमड़ रही है लेकिन पुलिस की ओर से सख्ती नहीं की जा रही है। एसपी ने सभी चौकी और थाना प्रभारियों को स्वयं बाजारों का निरीक्षण करते हुए ड्यूटियों को प्रभावी तरीके से करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ऑनलाइन समीक्षा बैठक में एसपी अग्रवाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है और पुलिस को मुस्तैद रहना होगा, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। उन्होंने सभी चौकी व थाना प्रभारियों को स्वयं बाजारों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि कोरोनाकाल में आबकारी अधिनियम व मोटर अधिनियम के तहत अपेक्षाकृत कार्रवाई कम की गई है। पोक्सो संबंधित अभियोगों में तय समय में विवेचना पूरी कर संबंधित क्षेत्राधिकारी कार्यालय को मुहैया कराने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने थानों में गठित महिला हेल्प डेस्क को मिलने वाले प्रार्थना पत्रों की रिसीविंग करने को कहा। साथी ही सीओ को महिला हेल्प डेस्क की साप्ताहिक समीक्षा के आदेश भी दिए। उन्होंने प्रभारियों व कार्मिकों को अपने मोबाइल पर उत्तराखंड ट्रैफिक आई एप डाउनलोड करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर सीओ गणेश कोहली, सीओ अनिल मनराल, कोतवाल जयपाल सिंह नेगी सहित अन्य थाना व चौकी प्रभारी के अलावा अन्य अनुभाग के प्रभारी व जवान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed