फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Soot granddaughter in the face of rape accused, roped in the locality

दुष्कर्म के आरोपी के चेहरे पर कालिख पोती, मोहल्ले में घुमाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 12:34 AM IST
विज्ञापन
Soot granddaughter in the face of rape accused, roped in the locality
रुद्रपुर के पहाड़गंज में हुई घटना के बाद पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। पहाड़गंज में एक घर में आए मेहमान पर बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर परिजनों ने उसे जमकर पीटा। बाद में आरोपी के चेहरे में कालिख पोतकर पूरे मोहल्ले में घुमा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो सभी लोग किनारे हो गए। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पहाड़गंज स्थित एक घर में उनके मेहमान आए हुए थे। आरोप है कि युवती के मौसा ने उसे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। परिजनों से बताने पर युवती को जान से मारने की धमकी भी दी। युवती ने परिजनों को आपबीती सुनाई तो उनका पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। उन्होंने मेहमान को जमकर धुन दिया।
विज्ञापन

इसके बाद उसके चेहरे पर कालिख पोत दी और पूरे मोहल्ले में घुमाया। मामले की जानकारी होने पर प्रभारी एसएसआई केजी मठपाल, बाजार चौकी पुलिस इंचार्ज होशियार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो उन्हें आता देख सभी लोग मौके से खिसक लिए। एसएसआई मठपाल ने बताया कि एक व्यक्ति के चेहरे में कालिख पोतकर घुमाने की सूचना उन्हें मिली थी। मोहल्ले में जाकर पता किया जा रहा है। परिजनों की ओर से इस मामले में अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर पुलिस केस दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed