फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Soon the college security wall will be rebuilt

जल्द होगा कॉलेज की सुरक्षा दीवार का पुनर्निर्माण

Wed, 03 Feb 2021 06:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 06:53 PM IST
विज्ञापन
Soon the college security wall will be rebuilt
केदारनाथ आपदा में क्षतिग्रस्त पीजी कालेज अगस्त्यमुनि की दीवार का पुनर्निर्माण जल्द पूरा हो जाएगा। शासन से दीवार पूरी करने के लिए डेढ़ करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन

आठ वर्ष पूर्व आपदा में कालेज की सुरक्षा दीवार ध्वस्त हो गई थी। साथ ही छात्रावास का एक हिस्सा भी ध्वस्त हो गया था। तब से बरसाती सीजन में मंदाकिनी के तेज बहाव से कालेज कैंपस को खतरा बना हुआ था। छात्रसंघ व कालेज प्रशासन के लंबे संघर्ष के बाद वर्ष 2018 में 200 मीटर लंबी सुरक्षा दीवार के पुनर्निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे, जिसमें दीवार बनाई गई। अब, शेष सौ मीटर दीवार के लिए पुन: डेढ़ करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। छात्रसंघ विवि प्रतिनिधि लवकुश भट्ट ने बताया कि सुरक्षा दीवार बनने से कालेज कैंपस पूरी तरह से सुरक्षित हो जाएगा। उन्होंने केदारनाथ विधायक व शासन से मिले सहयोग के प्रति आभार जताया है। इधर, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष परमजीत, आलोक नेगी, शुभम बिष्ट, साक्षी नौटियाल, चित्रा मलिक, छात्र नेता प्रकाश मरोड़ा, विपिन मेहरा ने भी खुशी जताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed