फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Sonprayag: Passengers are not getting seats in the shuttle service

सोनप्रयाग : शटल सेवा में यात्रियों को नहीं मिल रही जगह

Sun, 24 May 2026 05:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 24 May 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
Sonprayag: Passengers are not getting seats in the shuttle service
फोटो
विज्ञापन

फाटा। सोनप्रयाग से गौरीकुंड जाने के लिए शटल सेवा में सीट के लिए यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीड़ के कारण सीट न मिलने से यहां अव्यवस्था रही है।

यात्रियों के लिए शटल सेवा के तहत 250 वाहन लगाए गए हैं। इसके बाद भी कई यात्रियों को शटल सेवा में सीट नहीं मिल पा रही है और वह गौरीकुंड तक पैदल सफर कर रहे हैं। बढ़ती गर्मी में श्रद्धालुओं को घंटों लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा हैं। तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या से सोनप्रयाग में अव्यवस्था हो रही है। इससे महिला व बुजुर्ग श्रद्धालुओं को अधिक परेशानी हो रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राकेंद्र कठैत ने बताया कि कभी-कभी भीड़ अधिक हो जाती है। शटल वाहनों में पहले सीट पाने के लिए यह स्थिति बन रही है। सभी के पंजीकरण की जांच भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि कई बार यात्री पैदल जाने की जिद करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed