{"_id":"6ab3b52cb1edfd232d0a2ced","slug":"soil-coming-from-the-drinking-water-line-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-121126-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: पेयजल लाइन से आ रही मिट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: पेयजल लाइन से आ रही मिट्टी
Wed, 23 Sep 2026 04:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Wed, 23 Sep 2026 04:47 PM IST
विज्ञापन
गुप्तकाशी। जल संस्थान की पेयजल लाइन में पानी के साथ मिट्टी आने से नगर पंचायत गुप्तकाशी के केदारपुरम विश्वनाथ वार्ड के लोग परेशान हैं। नलों में लगातार मिट्टी आने से जहां उपभोक्ताओं को दूषित पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है वहीं पाइप लाइन में मिट्टी जमा होने से पानी की आपूर्ति भी बाधित हो रही है। ऐसे में लोगों को नई पाइपलाइन जोड़ने के लिए अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है।
स्थानीय नारायणदत्त चमोला, गुड्डी देवी और बीना शुक्ला ने बताया कि नलों में मिट्टी आने से घरों की पाइपलाइन बंद हो जाती है जिससे पीने के साथ अन्य रोजमर्रा के कार्यों में भी मुश्किल हो रही है। मजबूरी में विश्वनाथ मंदिर की गंगा-यमुना जलधाराओं के पानी से काम चलाना पड़ रहा है। इधर जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता बीएस भंडारी ने बताया कि बारिश के दौरान इस तरह की समस्या आती है। जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा। संवाद