{"_id":"5873c12f4f1c1b1629ba8d5e","slug":"snowfall-will-arrive-by-helicopter-on-the-team-and-material-potential-polling-stations","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी संभावित पोलिंग बूथों पर हेलीकाप्टर से पहुंचेगी टीम व सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी संभावित पोलिंग बूथों पर हेलीकाप्टर से पहुंचेगी टीम व सामग्री
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Mon, 09 Jan 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्वाचन विभाग पहाड़ के मौसम के हिसाब से भी चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। पांच पर्वतीय जिलों में 163 पोलिंग बूथ संभावित बर्फबारी वाले और सड़क विहीन चिह्नित किए गए हैं। इनमें सर्वाधिक 70 बूथ चमोली जिले में हैं। इसके अलावा उत्तरकाशी में 42, रुद्रप्रयाग में 26, पौड़ी में 21 और टिहरी में चार पोलिंग इस श्रेणी में रखे गए हैं।
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ और रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में मौसम खराब होने पर संभावित हिमाच्छादित 26 पोलिंग बूथों पर चुनाव सामग्री व पोलिंग पार्टियों को हेलीकाप्टर से भेजा जाएगा। दूरस्थ पैदल दूरी वाले बूथों पर घोड़ा-खच्चर से सामग्री भेजी जाएगी। उत्तरकाशी जिले में 42 पोलिंग बूथों पर चुनाव सामग्री पहुंचाने की जिम्मेदारी निम और आईटीबीपी को सौंपी जाएगी। पोलिंग पार्टियां तीन-चार दिन पहले गंतव्य को रवाना होंगी।
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिले में 26 पोलिंग अभी तक संभावित बर्फबारी वाले चिह्नित किए गए हैं। इनमें केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में त्रियुगीनारायण, तोषी, गौरीकुंड, जालमल्ला, चिलौंड, चौमासी, गौंडार, बणसू, देवर, मक्कू एक व दो, चंद्रनगर और रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में स्यूंर, उछोला, डांगी खोड बांगर, कुरछोला, चोपड़ा, सिद्धसौड़, जखवाड़ी मल्ली, गैठाणा, लिस्वाल्टा, उरोली, उछना, बुढना एक व दो और लूठियाग में मौसम खराब होने पर बर्फबारी संभव है।
विज्ञापन
इन पोलिंग बूथों तक चुनाव सामग्री व टीम भेजने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य संसाधनों को समय पर उपलब्ध कराने के लिए हेलीकाप्टर का उपयोग किया जा सकता है। बता दें कि बीते दो दिन पूर्व हुई बर्फबारी के चलते इन सभी स्थानों पर आधा से एक फीट तक बर्फ अब भी जमा है।
जिलाधिकारी रंजना ने बताया कि बर्फबारी संभावित पोलिंग बूथों सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सभी पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे। यहां चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों के रहनेे व खाने की भी उचित व्यवस्था समय पर कर दी जाएगी। सड़क से अधिक पैदल दूरी वाले पोलिंग बूथ तोषी, गौंडार, भुनका तक चुनावी सामग्री पहुंचाने के लिए घोड़ा-खच्चर की व्यवस्था होगी।
टिहरी जिले में घनसाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गंगी, पिनस्वाड़, देवाली और मेड़ पोलिंग बूथ सड़क सुविधा और खराब मौसम के नजरिये से संवेदनशील हैं। इनमें निर्वाचन सामग्री पहुंचाने के लिए घोड़े-खच्चरों की व्यवस्था की जाएगी।