फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Snow Fall in Kedarnath.

केदारनाथ में आधे घंटे हुई तेज बर्फबारी

Thu, 05 Nov 2015 09:42 PM IST
रुद्रप्रयाग
रुद्रप्रयाग Updated Thu, 05 Nov 2015 09:42 PM IST
विज्ञापन
 दोपहर बाद केदारनाथ में आधा घंटे से अधिक समय तक तेज बर्फबारी हुई।
विज्ञापन


इसके बाद से यहां आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। धाम में मौसम के बिगड़ने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इधर, तुंगनाथ व मद्महेश्वर घाटी क्षेत्र में बारिश हुई। यहां ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ है।

दूसरी तरफ रुद्रप्रयाग व अन्य निचले इलाकों में दिनभर सूरज और बादलों की आंखमिचौनी का खेल चलता रहा। पिछले तीन-चार दिन से मौसम का मिजाज पलपल बदल रहा है। सुबह और शाम को जहां ठिठुरन बढ़ गई गई हैं। मौसम का असर बाजार की चहलकदमी पर भी पडा है।
विज्ञापन



दूसरी ओर केदारनाथ में 328 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। इस दौरान शाम चार बजे तक सोनप्रयाग से 162 यात्री पैदल रास्ते से धाम को रवाना हुए। जबकि बुधवार रात  को धाम में ठहरे यात्रियों में दर्शन कर 184 वापस सोनप्रयाग लौटकर अपने-अपने घरों को चले गए हैं। उधर, द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम के दर्शनों को भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed