फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Snow being removed from Kedarnath walking route

Rudraprayag News: केदारनाथ पैदल मार्ग से हटाई जा रही बर्फ

Tue, 12 Mar 2024 09:39 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Tue, 12 Mar 2024 09:39 AM IST
विज्ञापन
Snow being removed from Kedarnath walking route
छोटी लिनचोली में हिमखंड काटकर बनाया रास्ता, लोनिवि के 70 मजदूर काम में जुटे
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



संवाद न्यूज एजेंसी



रुद्रप्रयाग। मौसम की दुश्वारियों के बीच गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर लोक निर्माण विभाग के 70 मजदूर बर्फ हटाने में जुटे हैं। छोटी लिनचोली में हिमखंड काटकर रास्ता बनाया जा रहा है। यहां दोपहर बाद मौसम खराब हो रहा है फिर भी मजदूर काम में जुटे हुए हैं। जंगलचट्टी से केदारनाथ तक पैदल मार्ग पर 2 से 6 फीट तक बर्फ जमा है। पहले चरण में रामबाड़ा से छोटी लिनचोली के बीच बर्फ हटाने का काम किया जा रहा है। 16 किमी पैदल मार्ग पर 12 किमी क्षेत्र में 2 से 6 फीट तक बर्फ जमा है।




इस माह के पहले सप्ताह केदारनाथ क्षेत्र में जमकर बर्फबारी हुई थी जिससे पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी से केदारनाथ बर्फ से लकदक हो गया था। इस दौरान लोक निर्माण विभाग गुप्तकाशी की टीम ने 4 मार्च से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया था लेकिन आए दिन खराब हो रहे मौसम के बीच उन्हें काफी दिक्कतें आ रही हैं। इसके बाद भी लोनिवि के 70 मजदूर फावड़ा, बेलचा लेकर बर्फ हटाने में जुटे हैं। तीन टीमों में मजदूर अलग-अलग स्थानों पर काम कर रहे हैं। सोमवार को मजदूरों ने छोटी लिनचोली में पसरे हिमखंड को काटकर रास्ता बनाने का काम शुरू किया गया। यहां 30 फीट से अधिक लंबा और 10 फीट से अधिक ऊंचा हिमखंड है जिसे काटा जा रहा है। पैदल मार्ग पर रामबाड़ा से छानी कैंप तक छह स्थाना पर हिमखंड पसरे हैं। इधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विनय झिक्वांण ने बताया कि मौसम से साथ दिया तो एक माह में जंगलचट्टी से केदारनाथ तक बर्फ हटाकर रास्ते को घोड़ा-खच्चरों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed