{"_id":"b9a2ad9ec405fed8d92adfc7d09d02d1","slug":"sirain-three-months-in-the-village-water-supply-disrupted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" सिराईं गांव में तीन माह से पेयजल सप्लाई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिराईं गांव में तीन माह से पेयजल सप्लाई ठप
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Wed, 20 Jan 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत बच्वाड़ के राजस्व ग्राम सिराईं में नवंबर से पेयजल लाइन सूखी पड़ी है।
गांव के 40 परिवार दूरस्थ स्रोतों से अपनी जरूरतें पूरी कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग को अवगत कराने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने जल्द पेयजल सप्लाई की मांग की है।
ग्राम प्रधान शशी देवी, विनोद थपलियाल, एमपी थपलियाल, देवेश्वर प्रसाद गोदियाल का कहना है कि बीते वर्ष 22 नवंबर से गांव में पेयजल सप्लाई ठप है। स्टोर टैंक से लेकर पूरी लाइन सूखी है।
विभाग को कई बार अवगत कराने पर भी सप्लाई बहाल करने के बजाय विभाग पानी के बिल भेजने पर लगा है।
इधर, मयाली में भी कई उपभोक्ताओं ने बीते तीन माह से कई निजी कनेक्शनों पर सप्लाई ठप होने की शिकायत की है। इधर, जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता सत्येंद्र गुप्ता ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है।
विज्ञापन
जेई को समस्या निस्तारण के निर्देश दे दिए हैं।