{"_id":"57d442a04f1c1b3d3b31ba54","slug":"since-the-new-year-began-solar-lights-two-bad","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ वर्ष बाद लगीं सोलर लाइटें, दो खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ वर्ष बाद लगीं सोलर लाइटें, दो खराब
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग
Updated Sat, 10 Sep 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगस्त्यमुनि ब्लाक के ग्राम पंचायत मदोला में उरेडा द्वारा सात सोलर लाइटें लगाई गई हैं। स्वीकृति के नौ वर्ष विभाग द्वारा लगाई गई इन लाइटों में दो लगते ही खराब हो गई हैं। बीते जुलाई माह में उरेडा द्वारा गांव में अलग-अलग स्थानों पर सोलर लाइटें गई गई हैं।
विज्ञापन
पांच लाइटें ही काम कर रही हैं। डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी विभाग द्वारा खराब दो लाइटों को ठीक नहीं किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग को सार्वजनिक स्थानों पर लाइटें लगाने को कहा गया था। पर लाइटों घरों से दूर रास्तों व खेतों में लगा दी गई हैं।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान बीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि गांव के लिए आठ सोलर लाइटें स्वीकृत हुई थीं। एक लाइट तो नौ वर्ष तत्कालीन ग्राम प्रधान के घर पर लगा दी गई थी। शेष सात लाइटें अब, डेढ़ माह पूर्व लग पाई हैं। विदित हो कि वर्ष 2007 में ग्राम पंचायत मदोला के लिए उरेडा से आठ सोलर लाइटें स्वीकृत की गई थीं।
विज्ञापन
इन लाइटों की कीमत तब 1 लाख, 95 हजार 922 रुपये थी। विभाग द्वारा आठ वर्ष तक ये लाइटें गांव में नहीं लगाई गई। जबकि अभिलेखों मेें इन्हें गांव में लगाया हुआ दिखाया गया था। ग्रामीण सत्यपाल सिंह नेगी ने मार्च 2014 में आरटीआई में लाइटों की कीमत और इन्हें लगाने के मकसद सहित पांच बिंदुओं पर जानकारी मांगी थी।
विभाग द्वारा आज तक लाइटों की कीमत बताने के अलावा अन्य किसी भी बिंदु पर जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। इधर, उरेडा के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी नीरज गर्ग ने बताया कि दो खराब लाइटों को ठीक कर जल्द लगवा दिया जाएगा।