फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Shyuni-Tethi-Pata motorway becomes deadly

स्यूंणी-टैठी-पाटा मोटर मार्ग बना जानलेवा

Thu, 24 Dec 2020 10:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Shyuni-Tethi-Pata motorway becomes deadly
बच्छणस्यूं पट्टी के पांच ग्राम पंचायतों के दस से अधिक गांवों को जोड़ने वाला स्यूंणी-टैठी-पाटा मोटर मार्ग जानलेवा बना हुआ है। 12 किमी लंबा मार्ग बदहाल बना होने से वाहन तो दूर लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

स्यूंणी, ऊफरेखेतू, मरगांव, जुंटाई, मुस्यागांव, गैरसारी, खल्या, टैठी, सुराड़ी, क्वली और पाटा गांव के लिए खांकरा-खेड़ाखाल-खिर्सू मोटर मार्ग पर स्यूंणी से हल्का वाहन मार्ग का निर्माण किया गया था, लेकिन कार्यदायी संस्था द्वारा तब भी मार्ग की मानकों के अनुरूप कटिंग नहीं की गई, जिससे छोटे वाहनों का संचालन भी बमुश्किल से होता रहा। जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र सिंह बिष्ट, ग्रामीण प्रकाश सिंह रावत, प्रदीप सिंह नेगी, अंकित रावत, नंदू पुरी, मनवर सिंह पटवाल, मुकेश चमोली का कहना है कि अधिकांश मोटर मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है। ऐसे में कभी भी किसी दुर्घटना के होने का खतरा बना हुआ है। इधर, लोनिवि प्रांतीय खंड के ईई इंद्रजीत बोस ने बताया कि मोटर मार्ग का शुरू का सवा पांच किमी लोनिवि-वल्र्ड बैंक द्वारा प्रांतीय खंड को हैंडओवर किया गया है। शेष पर एनपीसी द्वारा कार्य किया जा रहा है। विभागीय स्तर पर मार्ग के सुधारीकरण व डामरीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed