फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Shri Kedar Sabha extends support to the protest; memorandum submitted to the Chief Minister

Rudraprayag News: धरने को श्री केदार सभा का समर्थन, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Thu, 15 Oct 2026 06:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 15 Oct 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
Shri Kedar Sabha extends support to the protest; memorandum submitted to the Chief Minister
फोटो
विज्ञापन

केदारनाथ/फाटा। बदरी-केदार मंदिर समिति में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों का स्थायीकरण की मांग के लिए बृहस्पतिवार को भी धरना जारी है। श्रीकेदार सभा ने कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए तहसीलदार ऊखीमठ के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। सभा ने कर्मचारियों के स्थायीकरण के लिए वन टाइम सेटलमेंट की व्यवस्था शीघ्र लागू करने का आग्रह किया।

श्रीकेदार सभा के अध्यक्ष पं. राजकुमार तिवारी और महामंत्री पं. डॉ. राजेंद्र प्रसाद तिवारी की ओर से भेजे गए ज्ञापन में कहा गया कि कर्मचारी विषम भौगोलिक परिस्थितियों में वर्षों से केदारनाथ, मद्महेश्वर, तुंगनाथ सहित अन्य मंदिरों में सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें 10 से 15 हजार रुपये मासिक वेतन मिल रहा है जिससे परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। उधर अस्थायी कर्मचारियों ने केदारनाथ, गौरीकुंड, त्रियुगीनारायण, गुप्तकाशी, कालीमठ, ऊखीमठ, तुंगनाथ, रुद्रप्रयाग में भी धरना दिया। कर्मचारियों ने रविवार तक मांग पूरी नहीं होने पर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed