{"_id":"68023d64d9390e7be2055cde","slug":"shiv-mahapuran-started-in-shrikoteshwar-mahadev-temple-rudraprayag-news-c-52-1-sdrn1031-112248-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: श्रीकोटेश्वर महादेव मंदिर में शिवमहापुराण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: श्रीकोटेश्वर महादेव मंदिर में शिवमहापुराण शुरू
Fri, 18 Apr 2025 05:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Fri, 18 Apr 2025 05:24 PM IST
विज्ञापन
फोटो
जखोली। लस्या पट्टी के जयंती, कोठियाड़ा सहित 30 से अधिक गांवों के आराध्य श्रीकोटेश्वर महादेव मंदिर में जल कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्रीशिवमहापुराण शुरू हो गया। इस मौके पर महिला मंगल दलों ने भजन-कीर्तन की प्रस्तुति भी दी।
शुक्रवार सुबह कोठियाड़ा गांव स्थित श्रीकोटेश्वर मंदिर में मुख्य आचार्य वेणी प्रसाद भट्ट ने आराध्य की पूजा की। इसके बाद भव्य जल कलश यात्रा निकाली गई और देव डोलियां और देव निशाण मंदिर पहुंचे। इसके बाद श्रीशिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ के तहत आचार्य सूर्यकांत बलूनी ने कथा वाचन किया। उन्होंने शिव महिमा का वर्णन किया। कहा कि केदारखंड का पूरा क्षेत्र शिव मय है और यहां पग-पग पर शिव विराजमान हैं। भगवान शिव अपने भक्त के स्मरण मात्र से प्रसन्न हो जाते हैं। मंदिर समिति के अध्यक्ष विजेंद्र प्रसाद कोठारी ने बताया कि नौ दिवसीय अनुष्ठान में ध्याणियों भी शामिल होंगी। इस मौके पर भदरतुंगा बागेश्वर के महंत देवानंददास, जाखधार के महंत बृजमोहनदास, भाजपा के सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल, बृजमोहन गोदियाल, राजेश्वर थपलियाल, राजेश प्रसाद कोठारी आदि मौजूद थे। संवाद